किशनगंज में स्कॉर्पियो और डंपर की टक्कर में चार लोगों की मौत, छह घायल
किशनगंज, रविवार, 14 जुलाई 2024। बिहार में किशनगंज जिले के पौआखाली थाना क्षेत्र में रविवार को स्कार्पियो और डंपर के बीच हुयी टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी तथा छह अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पेटभरी गांव के पास राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 327ई पर स्कॉर्पियो और डंपर के बीच टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में स्कार्पियो पर सवार चार लोगों की मौत हो गयी तथा छह अन्य घायल हो गये। सूत्रों ने बताया कि घायलों को एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।
Similar Post
-
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने धारापुरम विधानसभा क्षेत्र में रोडशो शुरू किया
धारापुरम (तमिलनाडु), रविवार, 04 अक्टूबर 2026। तमिलगा वेत्री कषग ...
-
त्रिपुरा निकाय चुनाव ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में पुरुष मतदाताओं से ज्यादा महिला मतदाता
अगरतला, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के आंकड ...
-
'मेक इन इंडिया' के नाम पर पैदा हुई तानाशाही को खत्म कर देंगे: उद्धव ठाकरे
मुंबई, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठा ...
