मासिक दुर्गाष्टमी पर बन रहे है ये खास संयोग, भक्तों पर बरसेगी मातारानी की कृपा
मासिक दुर्गाष्टमी का पावन पर्व प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व मां दुर्गा को समर्पित होता है तथा इस दिन भक्तजन मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं तथा व्रत रखते हैं। मान्यता है कि मासिक दुर्गाष्टमी पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने से नवरात्रि के पूजन के बराबर ही पुण्य की प्राप्ति होती है। इस बार की मासिक दुर्गाष्टमी और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन कुछ शुभ संयोगों का निर्माण हो रहा है, जिससे भक्तों को दोगुना शुभ फल मिलेगा।
मासिक दुर्गाष्टमी कब है?
वैदिक पंचांग के मुताबिक, आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 13 जुलाई की दोपहर 3 बजकर 5 मिनट पर होगा, तथा इसका समापन अगले दिन 14 जुलाई की शाम 5 बजकर 52 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, आषाढ़ महीने की मासिक दुर्गाष्टमी 14 जुलाई, रविवार को मनाई जाएगी।
मासिक दुर्गाष्टमी के दिन बनने वाले खास संयोग
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, आषाढ़ महीने की दुर्गा अष्टमी के दिन सिद्धि, शिव वास और रवि योग का निर्माण हो रहा है। सिद्धि योग का निर्माण प्रातः 6 बजकर 16 मिनट से होगा, और शिव वास योग शाम 5 बजकर 25 मिनट से होगा। रवि योग रात 10 बजकर 6 मिनट से अगले दिन सुबह 5 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा, और अमृत काल दोपहर 2 बजकर 57 मिनट से शाम 4 बजकर 44 मिनट तक रहेगा।
Similar Post
-
माता वैष्णो देवी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, नवरात्र में 3.81 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन
जम्मू, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में ...
-
मलयालम नव वर्ष की शुरुआत के साथ शबरिमला मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला
शबरिमला (केरल), सोमवार, 17 अगस्त 2026। ‘चिंगम’ महीने और मलयाल ...
-
श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से हुआ रवाना
जम्मू, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्या ...
