जम्मू में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर चलाया गया तलाशी अभियान
जम्मू, शुक्रवार, 12 जुलाई 2024। जम्मू जिले के सीमावर्ती इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं और लोगों से अपने इलाकों में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी होने पर उसे साझा करने को कहा गया है। अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोगों ने पुलिस को तीन व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधि के बारे में सूचित किया था। इसके बाद सुबह अखनूर सीमा क्षेत्र में चिनाब नदी के पास गुड़ा पाटन और काना चक इलाकों में सेना, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने खेतों, गांवों और आसपास की बस्तियों में छानबीन की है।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
