खडगे ने उन्नाव सड़क दुर्घटना पर जताया शोक

नई दिल्ली, बुधवार, 10 जुलाई 2024। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सड़क दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। खडगे ने कहा ''यूपी के उन्नाव में, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 18 लोगों की मृत्यु होने का समाचार बेहद दुखद है। हम पीड़ितों के शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते है। हादसे के घायल सभी लोगों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। प्रशासन से अनुरोध है कि पीड़ितों की सहायता में कोई कमी न रखें। न्होंने इंडिया गठबंधन की कार्यकर्ताओं से पीड़ितों को मदद करने का अग्रह करते हुए कहा ''इंडिया गठबंधन पार्टियों के कार्यकर्ताओं से अपील है कि पीड़ितों को हर संभव मदद पहुँचाएँ।


Similar Post
-
आर्थिक अन्याय का हथियार बना जीएसटी, संशोधन कर संघीय भावना के अनुकूल बनाने की जरूरत: राहुल
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 जुलाई 2025। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रा ...
-
‘डिजिटल इंडिया’ के बड़े-बड़े वादे अधूरे और दावे ‘फर्जी’ हैं: खरगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 जुलाई 2025। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्ज ...
-
उपमुख्यमंत्री ने दूदू विधानसभा क्षेत्र में किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा शिविर का अवलोकन
जयपुर, मंगलवार, 01 जुलाई 2025। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द ने म ...