संदीप राठौड़ की जगह अरुण होंगे चेन्नई के नए पुलिस आयुक्त
चेन्नई, सोमवार, 08 जुलाई 2024। तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को ग्रेटर चेन्नई के पुलिस आयुक्त पद से संदीप राय राठौड़ का तबादला करते हुए उनकी जगह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ए अरुण को यह जिम्मेदारी दी है। अरुण इस समय अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी)-कानून व्यवस्था हैं। प्रधान सचिव वी अमुधा द्वारा जारी गृह विभाग के एक आदेश के अनुसार अरुण को संदीप राय राठौड़ के स्थान पर पुलिस आयुक्त, ग्रेटर चेन्नई पुलिस के रूप में तैनात किया जा रहा है। राठौड़ को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राजीव कुमार की जगह पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज में डीजीपी नियुक्त किया गया है। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी देवासिरवाथम (एडीजीपी, मुख्यालय चेन्नई) अब अरुण की जगह एडीजीपी (कानून व्यवस्था) के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। तमिलनाडु में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता के. आर्मस्ट्रांग की पिछले सप्ताह सशस्त्र हमलावरों द्वारा नृशंस हत्या की पृष्ठभूमि में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।
Similar Post
-
दक्षिण मुंबई में आयकर कार्यालय की इमारत में आग, लोगों को निकाला गया बाहर
मुंबई, सोमवार, 17 अगस्त 2026। दक्षिण मुंबई के चर्चगेट में आयकर क ...
-
बंगाल एसटीएफ ने कोलकाता में आईएसआई के ‘एजेंट’ के संदिग्ध सहयोगी को गिरफ्तार किया
कोलकाता, सोमवार, 17 अगस्त 2026। पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार ...
-
भोगपुरम हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं शुरू
विजयनगरम (आंध्र प्रदेश), सोमवार, 17 अगस्त 2026। आंध्र प्रदेश के भ ...
