कुलगाम में अलग-अलग मुठभेड़ों में पांच आतंकवादी ढेर, दो जवान शहीद
श्रीनगर, रविवार, 07 जुलाई 2024। जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में चल रहे दो आतंकवाद विरोधी अभियानों में सुरक्षा बलों ने एक और आतंकवादी को मार गिराया, जिससे मारे गए आतंकवादियों की संख्या बढ़कर पांच हो गई एवं दो जवान शहीद हो गए है। अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को कुलगाम जिले में हुई लगातार मुठभेड़ों में चार आतंकवादी और एक शीर्ष पैरा कमांडो सहित दो सैनिक शहीद हो गए। मोदरगाम गांव और फ्रिसल चिनीगाम में दो आतंकवाद विरोधी अभियान चल रहे हैं। एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा, 'मोदरगाम में एक आतंकवादी मारा गया है।' शनिवार को हुई मुठभेड़ में एक शीर्ष पैराकमांडो शहीद हो गया।
उन्होंने बताया कि फ्रिसल चिनीगाम में सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान राष्ट्रीय राइफल्स का एक जवान भी शहीद हो गया। उन्होंने बताया कि कुलगाम में मुठभेड़ ऐसे समय में हो रही है जब गत 29 जून को अनंतनाग जिले के नुनवान-पहलगाम मार्ग और गंदेरबल जिले के बालटाल मार्ग से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा के कारण पूरे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दोनों मार्गों से तीर्थयात्रियों को कुलगाम जिले से होकर गुजरना पड़ता है।
Similar Post
-
दक्षिण मुंबई में आयकर कार्यालय की इमारत में आग, लोगों को निकाला गया बाहर
मुंबई, सोमवार, 17 अगस्त 2026। दक्षिण मुंबई के चर्चगेट में आयकर क ...
-
बंगाल एसटीएफ ने कोलकाता में आईएसआई के ‘एजेंट’ के संदिग्ध सहयोगी को गिरफ्तार किया
कोलकाता, सोमवार, 17 अगस्त 2026। पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार ...
-
भोगपुरम हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं शुरू
विजयनगरम (आंध्र प्रदेश), सोमवार, 17 अगस्त 2026। आंध्र प्रदेश के भ ...
