राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को झारखंड में नई सरकार बनाने का न्योता दिया, सात को लेंगे शपथ
रांची, गुरुवार, 04 जुलाई 2024। झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने आज यहां राजभवन में हेमंत सोरेन को राज्य में नई सरकार बनाने का न्योता दिया। सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं सहयोगी दलों कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं के साथ बृहस्पतिवार को राज्यपाल से मिले और तभी उन्हें यह न्योता मिला है।अब हेमंत सोरेन 7 जुलाई को तीसरी बार मुख्यमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। हेमंत सोरेन से पहले शिबू सोरेन और अर्जुन मुंडा झारखंड के तीन-तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन के नेताओं ने कहा कि राजभवन से हेमंत सोरेन को सरकार गठन करने का न्योता मिला है। झारखंड में वर्ष 2019 के दिसंबर से झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन की सरकार चल रही है। हेमंत सोरेन जब जेल गए थे, तो चंपाई सोरेन को उनकी जगह झारखंड के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। झारखंड हाईकोर्ट ने 28 जून को हेमंत सोरेन को जमीन घोटाला मामले में जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था। रिहाई के बाद हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने जा रहे हैं।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
