OnePlus Pad Pro टैबलेट की सेल शुरू
OnePlus Pad Pro टैबलेट को हाल में चीन में लॉन्च किया गया था। यह पहला ऐसा टैब है, जिसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। 2,799 युआन में लाया गया OnePlus Pad Pro टैब अब सेल के लिए आ गया है। ऐसा कहा जाता है कि ग्लोबल मार्केट्स में इस टैब को OnePlus Pad 2 moniker के नाम से लाया जा सकता है। इस टैब के साथ ही कंपनी ने OnePlus Ace 3 Pro, Oneplus Watch 2R और Oneplus Buds 3 को भी लॉन्च किया था।
OnePlus Pad Pro Price
- OnePlus Pad Pro को कई सारे ऑप्शंस में लाया गया है। इसके 8GB+128GB मॉडल की कीमत 2,899 युआन (33,291 रुपये) है। 8GB+256GB मॉडल के दाम 3,099 युआन (लगभग 35,594 रुपये) हैं। 12GB+256G वाला मॉडल 3,399 युआन (39,040 रुपये) का है। 16GB+256GB वेरिएंट में इस टैब को 3,799 युआन (लगभग 43,634 रुपये) में लिया जा सकता है। यह स्पेस ग्रे और खाकी ग्रीन शेड्स में आता है।
OnePlus Pad Pro specifications
- OnePlus Pad Pro में 12 इंच का 3K डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 2,120x3,200 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। टैबलेट में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह 303 ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। इसमें 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। टैबलेट TUV Rheinland 3.0 सर्टिफाइड डिवाइस है। इसमें Dolby Vision सपोर्ट भी है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट है जिसके साथ 16 जीबी तक LPDDR5X RAM है और 512GB की UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है।
- कैमरा की बात करें तो इसमें रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर है। इसमें क्वाड स्टीरियो स्पीकर हैं। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth और NFC का सपोर्ट दिया गया है। इसमें चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट है। डिवाइस में 9,510mAh की बैटरी है जिसके साथ में 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। मोटाई 6.49mm की है। इसका वजन 548 ग्राम है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
