कैमरून का व्यक्ति 22 करोड़ रुपये की कोकीन की तस्करी के आरोप में दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार
नई दिल्ली, मंगलवार, 02 जुलाई 2024। सीमा शुल्क अधिकारियों ने कैमरून के एक व्यक्ति को 22 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन की तस्करी के आरोप में यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। मंगलवार को जारी एक अधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। आरोपी शुक्रवार को अदीस अबाबा (इथियोपिया) से दिल्ली आया था जिसके बाद उसे हवाई अड्डे पर रोक लिया गया।
सीमा शुल्क विभाग द्वारा जारी बयान में कहा गया है, ‘‘यात्री और उसके सामान की तलाशी के दौरान 70 कैप्सूल बरामद किए गए जिनमें सफेद रंग के पाउडर जैसा पदार्थ था। कैप्सूल में 1,472.5 ग्राम सफेद पाउडर जैसा पदार्थ मिला। ऐसा संदेह जताया गया था कि यह पदार्थ कोकीन है।’’ बयान के अनुसार, जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि यह पदार्थ कोकीन है जिसकी कीमत 22.09 करोड़ रुपये है। बयान में कहा गया कि मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया और यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Similar Post
-
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का ढाका के अस्पताल में निधन
ढाका, मंगलवार, 30 दिसंबर 2025। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्र ...
-
इंडोनेशिया में सड़क हादसे में 15 की मौत, 19 घायल
जकार्ता, सोमवार, 22 दिसंबर 2025। इंडोनेशिया के मध्य जावा प्रांत ...
-
द अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हुयी गोलीबारी में दस लोग की मौत
जोहान्सबर्ग, रविवार, 21 दिसंबर 2025। दक्षिण अफ्रीका में जोहान् ...
