ZTE Yuanhang 3D स्मार्टफोन हुआ लॉन्च
ZTE ने चीनी बाजार में ZTE Yuanhang 3D लॉन्च कर दिया है। नया ZTE स्मार्टफोन 3D डिस्प्ले का साथ आता है जो कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस बेस्ड 3D इफेक्ट्स प्रदान करती है। ZTE का यह स्मार्टफोन Unisoc T760 प्रोसेसर के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4,500mAh की बैटरी से लैस है। यहां हम आपको ZTE Yuanhang 3D के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
ZTE Yuanhang 3D Price
- ZTE Yuanhang 3D के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,499 (लगभग 17,000 रुपये) है। यह स्मार्टफोन Star Black कलर में आता है और वर्तमान में बिक्री के लिए चीन में उपलब्ध है। इसकी डिलीवरी 30 जून से शुरू होगी।
ZTE Yuanhang 3D Specifications
- ZTE Yuanhang 3D में 6.58 इंच की LCD 3D डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल HD रेजोल्यूशन 1,080x2,408 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 401ppi पिक्सल डेंसिटी है। ग्लासेस-फ्री 3डी डिस्प्ले 60-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू प्रदान करती है। यह एआई हेड ट्रैकिंग और एआई 2डी-3डी रियल टाइम कन्वर्सेशन के साथ लेंटिकुलर ग्रेटिंग 3डी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है। इस स्मार्टफोन में Mali-G57 MC4 GPU के साथ Unisoc T760 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज के मामले में इस स्मार्टफोन में 6GB LPDDR4X RAM और 128GB EMMC इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। ZTE Yuanhang 3D एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MyOS13 पर काम करता है।
- कैमरा सेटअप की बात करें तो ZTE Yuanhang 3D के रियर में ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ZTE Yuanhang 3D में ड्यूल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, 5G, ब्लूटूथ, जीपीएस, AGPS, BeiDou, Galileo और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। ZTE ने इस स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी दी है जो कि 33W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 175 मिमी, चौड़ाई 63.5 मिमी, मोटाई 8.5 मिमी और वजन 190 ग्राम।
- ZTE के अनुसार, Yuanhang 3D दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो AI पर बेस्ड 3D इमेज सपोर्ट करता है। सेंसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, इलेक्ट्रॉनिक कंपास और लाइट सेंसर शामिल हैं। यह एआई स्मार्ट वॉयस, एआई स्मार्ट ट्रांसलेशन और एआई मैजिक एलिमिनेशन जैसे कई एआई बेस्ड फीचर्स प्रदान करता है। सिक्योरिटी के लिए इस स्मार्टफोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस रिकग्निशन शामिल है।
Similar Post
-
Oppo Find N6 का ग्लोबल लॉन्च जल्द
Oppo Find N6 जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। कंपनी इस फोन को ग्लोबल ...
-
Tecno Spark Go 3 हो रहा 16 जनवरी को लॉन्च
Tecno भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 लेकर आ रहा है। कंपनी ...
-
Oppo A6 Pro 5G हुआ लॉन्च
Oppo ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Oppo A6 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन ...
