जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
जम्मू, बुधवार, 26 जून 2024। जम्मू-कश्मीर में डोडा जिले के गंडोह इलाके में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के एक समूह के बीच भीषण गोलीबारी हुई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने पहले घेराबंदी एवं तलाशी अभियान (सीएएसओ) शुरू किया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के जवान जब एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे, तो छिपे हुए आतंकवादियों ने पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम पर गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सूत्रों ने बताया कि माना जा रहा है कि मुठभेड़ स्थल पर तीन से चार आतंकवादी फंसे हुए हैं। अपुष्ट खबरों में हालांकि कहा गया है कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।
गौरतलब है कि सुरक्षा बलों ने 11-12 जून को भद्रवाह के चत्तरगला इलाके और गुंडोह के तांता टॉप इलाके में दो आतंकी घटनाओं के बाद तलाशी अभियान शुरू किया था। गत 11 जून को भद्रवाह-बानी रोड पर चत्तरगला में आतंकवादियों की गोलीबारी में सेना के पांच जवान और प्रदेश पुलिस का एक एसपीओ घायल हो गए थे। वहीं, 12 जून की शाम को जंगल में छिपे आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने और भाग जाने पर एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था। इस सिलसिले में चार संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया था।
Similar Post
-
आज का भारत बदल रहा, स्टार्टअप समय की आवश्यकता : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज ...
-
सपा की छात्र इकाई ने नीली टी-शर्ट, जींस को नये ‘ड्रेस कोड’ के तौर पर अपनाया : अखिलेश
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अ ...
-
जीओसी ने लद्दाख में अग्रिम इलाकों का दौरा किया, अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की
लेह/जम्मू, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। ‘फायर एंड फ्यूरी’ कोर के ...
