शुरू होने वाला है चातुर्मास, भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां
17 जुलाई से चातुर्मास आरम्भ होने वाला है. इसका समापन 12 नवंबर को होगा. चातुर्मास में प्रभु श्री विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं एवं सृष्टि का संचालन महादेव करते हैं. चातुर्मास में सावन, भाद्रपद, आश्विन एवं कार्तिक माह से मिलकर बनता है. ज्योतिषविदों के अनुसार, चातुर्मास में कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए.
- चातुर्मास में शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं. साथ ही, इसमें मुंडन एवं गृह प्रवेश जैसे 16 संस्कार करने से भी बचना चाहिए.
- चातुर्मास में मांस, मछली, अंडा, प्याज एवं लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए. इसमें ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन करें.
- चातुर्मास में किसी भी प्रकार की यात्रा करने से बचना चाहिए. अगर बेहद जरूरी हो तो दिशा शूल के नियमों को ध्यान में रखकर ही घर से निकलें.
- चातुर्मास के अलग-अलग माहों में दही, मूली, बैंगन एवं मसूर की दाल का सेवन भी वर्जित माना गया है. इसमें हरी पत्तेदार सब्जियां भी न खाएं.
- इसके चलते किसी जीव, पशु आदि पर अत्याचार या हिंसा नहीं करनी चाहिए. ऐसे करने वालों को बहुत बुरे नतीजे प्राप्त हो सकते हैं.
- चातुर्मास में पूजा-पाठ के समय वस्त्रों के रंगों पर विशेष ध्यान देना चाहिए. नीले या फिर काले रंग के वस्त्र पहनने से बचना चाहिए. लाल-पीले रंग के कपड़े शुभ होते हैं.
Similar Post
-
माता वैष्णो देवी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, नवरात्र में 3.81 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन
जम्मू, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में ...
-
मलयालम नव वर्ष की शुरुआत के साथ शबरिमला मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला
शबरिमला (केरल), सोमवार, 17 अगस्त 2026। ‘चिंगम’ महीने और मलयाल ...
-
श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से हुआ रवाना
जम्मू, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्या ...
