दिल्ली के मंत्रियों ने जलसंकट का त्वरित समाधान करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
नई दिल्ली, सोमवार, 24 जून 2024। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को कहा कि दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे राष्ट्रीय राजधानी में जलसंकट का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की अपील की है। राय ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली की मंत्री आतिशी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का आज चौथा दिन है और उनका स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। दिल्ली के मंत्रियों ने जंगपुरा के भोगल में भूख हड़ताल स्थल पर एक बैठक की और उन्होंने इस मुद्दे का हल करने का आग्रह करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र लिखने का निर्णय लिया।
उन्होंने कहा, ‘‘हम दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना और सभी अधिकारियों को भी जल प्रवाह मानक की ‘रीडिंग’ और यमुना नदी के जलस्तर को देखने के वास्ते वजीराबाद, बवाना साथ चलने का निमंत्रण देते हैं। हरियाणा द्वारा छोड़े गये पानी पर आंकड़ा उपलब्ध है और वे स्वयं देख सकते हैं कि पानी कैसे कम हो गया है।’’ राय ने कहा कि दिल्ली को उसके उचित हिस्से का पानी मिलना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि आतिशी की भूख हड़ताल के समर्थन में शाम को ‘कैंडल मार्च’ निकाला जाएगा।
Similar Post
-
राहुल गांधी चार नवंबर को पंजाब के संगरूर का दौरा करेंगे: परगट सिंह
चंडीगढ़, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी चार ...
-
‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने साबित किया कि कोई भी लक्ष्य वायुसेना की पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार ...
-
केरलम में भारी बारिश जारी, आईएमडी ने तीन जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। केरलम में भारी बारिश की ...
