सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने जसोल धाम पहुंच कर किए देव दर्शन
जयपुर, रविवार, 24 जून 2024। सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने रविवार को जसोल धाम पहुंच कर देव दर्शन किए। रविवार को सहकारिता मंत्री एक दिवसीय यात्रा के दौरान जसोलधाम पहुंचे। जहां उन्होंने जगत जननी श्री राणीसा भटियाणीसा के दर्शन पूजन किए। सहकारिता मंत्री श्री गौतम दक के जसोल धाम पहुंचने पर श्री राणी भटियाणी मन्दिर संस्थान की ओर से स्वागत किया गया। सहकारिता मंत्री ने जसोलधाम में जसोल माँ के दर्शन कर प्रदेश में खुशहाली की मंगल कामना की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि माँ के दर्शनों को आने से बड़ा सुकून मिलता है। जब भी इस क्षेत्र में आता हूँ तो माँ के दर्शन किए बिना नहीं जाता। यहां आने के बाद मन को सुकून मिलता है। उन्होंने कहा कि जब मैं पहली बार आया तो विधानसभा चुनाव का मौका था और माँ के दर्शन के दौरान ही मुझे प्रत्याशी बनाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। माँ के आशीर्वाद से विजय मिली और प्रदेश सरकार में मंत्री पद पर आमजन की सेवा कर रहा हूँ। उन्होंने कहा कि धाम का स्वरूप बहुत ही सुंदर है। रावल किशनसिंह जसोल के मार्गदर्शन में यहां विकास कार्य हुए है, जिसका लाभ आने वाले श्रद्धालुओं को मिल रहा है। इस दौरान पचपदरा विधायक अरुण चौधरी भी मौजूद रहे।
Similar Post
-
जयपुर के एसएमएस अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली, आरोपी पकड़ा गया
जयपुर, मंगलवार, 13 मई 2026। जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पता ...
-
राजस्थान के रणथंभौर में घूम रहे चीते को वापस मध्यप्रदेश भेजा गया
जयपुर, शुक्रवार, 08 मई 2026। राजस्थान के रणथंभौर बाघ संरक्षित क ...
-
सामान्य प्रशासन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने संपर्क हेल्पलाइन 181 कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
जयपुर, शुक्रवार, 08 मई 2026। सामान्य प्रशासन एवं नागरिक उड्डयन&nb ...
