मणिपुर में फिर हुई गोलीबारी, सुरक्षा बलों को भेजा गया
इंफाल, रविवार, 24 जून 2024। मणिपुर में दो संघर्षरत समुदाय के सशस्त्र सदस्यों के बीच फिर से गोलीबारी हुई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब कुछ सशस्त्र व्यक्तियों ने शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे पड़ोसी कांगपोकपी जिले में पर्वतीय क्षेत्रों से इंफाल पूर्व जिले के थामनापोकपी और लामलाई इलाकों की ओर गोलियां चलानी शुरू कीं।
उन्होंने बताया कि स्थानीय ग्रामीण स्वयंसेवकों ने जवाबी गोलीबारी की। इलाके में स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सुरक्षा बलों को भेजा गया गया है। अधिकारी ने बताया कि एक घंटे बाद गोलीबारी थम गयी और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इंफाल घाटी में रहने वाले मेइती और पर्वतीय इलाकों में रहने वाले कुकी समुदाय के बीच पिछले साल मई से जारी जातीय हिंसा में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।
Similar Post
-
पंजाब में बीएसएफ की कार्रवाई में दो संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिये मारे गये
जालंधर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीम ...
-
केरल कांग्रेस (जे) को सरकार में पी. जे. जोसेफ को उचित सम्मान मिलने की उम्मीद : मॉन्स जोसेफ
कोट्टायम, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। केरलम सरकार में जल संसाध ...
-
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के आह्वान के बीच दिल्ली मेट्रो ने 12 स्टेशन बंद किए गए
नई दिल्ली, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) और कुछ छ ...
