केरल के त्रिशूर में भूकंप का हल्का झटका
त्रिशूर, शनिवार, 15 जून 2024। केरल के त्रिशूर और पलक्कड़ जिले के कुछ हिस्सों में शनिवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.0 मापी गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि आज सुबह 8.15 बजे क्षेत्र में 3.0 तीव्रता का भूकंप आया। त्रिशूर जिले के अधिकारियों ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि भूकंप के झटके चार सेकंड तक महसूस किए गए लेकिन इससे किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। एनसीएस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि भूकंप का केंद्र 10.55 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.05 डिग्री पूर्वी देशांतर पर सात किलोमीटर की गहराई पर था। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटके कुन्नमकुलम, एरुमाप्पेट्टी और पझांजी क्षेत्रों तथा पलक्कड़ जिले के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर स्लीपर बस पलटी, 33 लोग घायल
रामबन/जम्मू, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय ...
-
यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। भारत और यूरोपीय मुक्त व्या ...
-
दिल्ली भर में सफाई अभियान चलाया गया, कमला नेहरू रिज में अभियान में शामिल हुई मुख्यमंत्री
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
