कमजोर मांग के कारण ग्वारम वायदा कीमतों में गिरावट
हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के अनुरूप कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में बुधवार को ग्वारगम की कीमत 21 रुपये की गिरावट के साथ 10,431 रुपये प्रति पांच क्विंटल रह गई। एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के जून माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 21 रुपये यानी 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,431 रुपये प्रति पांच क्विंटल रह गई। इसमें 6,455 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग तथा उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति होने के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट आई।
Similar Post
-
शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट
बैंकिंग, वित्त और धातु क्षेत्रों की कंपनियों में बिकवाली से घरेलू श ...
-
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट
मुंबई, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेत ...
-
वेदांता एल्युमिनियम पार्क में विनिर्माण संयंत्र लगाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर
वेदांता एल्युमिनियम ने ओडिशा के झारसुगुडा में प्रस्तावित वेदांता ...
