आतंकवादियों को सहायता देने के आरोप में जम्मू-कश्मीर में तीन लोग गिरफ्तार
श्रीनगर, मंगलवार, 11 जून 2024। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में दो विस्फोटक उपकरण (आईईडी) बरामद होने के सिलसिले में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब छह किलोग्राम वजनी विस्फोटक उपकरण रविवार को बरामद किये गये थे और एक दिन बाद उन्हें नष्ट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि तीन जून को लश्कर-ए-तैयबा कमांडर रियाज डार और उसके सहयोगी रईस डार की हत्या के बाद आगे की जांच के दौरान पुलिस ने मारे गए आतंकवादियों के ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) नेटवर्क से विस्फोटक बरामद किए। अधिकारी ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों को आश्रय और खाद्य सामग्री की सहायता प्रदान करने के आरोप में तीन सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Similar Post
-
आज का भारत बदल रहा, स्टार्टअप समय की आवश्यकता : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज ...
-
सपा की छात्र इकाई ने नीली टी-शर्ट, जींस को नये ‘ड्रेस कोड’ के तौर पर अपनाया : अखिलेश
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अ ...
-
जीओसी ने लद्दाख में अग्रिम इलाकों का दौरा किया, अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की
लेह/जम्मू, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। ‘फायर एंड फ्यूरी’ कोर के ...
