अमित शाह ने केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में कामकाज संभाला
नई दिल्ली, मंगलवार, 11 जून 2024। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में लगातार दूसरी बार कामकाज संभाल लिया। वह 2019 से यह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। मंत्रालय में प्रभार संभालने से पहले शाह ने चाणक्यपुरी में राष्ट्रीय पुलिस स्मारक का दौरा किया और देश की सेवा करते हुए जान न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। शाह (59) लोकसभा चुनाव में गांधीनगर संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं। शाह सहकारिता मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
Similar Post
-
मुख्य सचिव ने सचिवालय में पदस्थ संयुक्त शासन सचिवों की बैठक ली
जयपुर, बुधवार, 02 सितंबर 2026। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने ब ...
-
एमसीडी चुनाव की बिसात बिछाने में जुटी भाजपा, जीत हासिल करने के लिए कटवाये मतदाताओं के नाम- कांग्रेस
नई दिल्ली, बुधवार, 02 सितंबर 2026। कांग्रेस ने दिल्ली में मतदात ...
-
एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची में हेरफेर करना है: सिब्बल
नई दिल्ली, बुधवार, 02 सितंबर 2026। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल न ...
