फ्रांस के राष्ट्रपति ने नेशनल असेंबली को भंग करने की घोषणा की
पेरिस, सोमवार, 10 जून 2024। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने 2024 के यूरोपीय संसद चुनावों में अपनी पार्टी की हार के बाद रविवार शाम नेशनल असेंबली को भंग करने की घोषणा की।स्थानीय मीडिया बीएफएमटीवी ने लाइव प्रसारण से यह जानकारी दी। मैक्रॉन ने एक संक्षिप्त भाषण में कहा, 'मैंने वोट के माध्यम से आपको आपके संसदीय भविष्य का विकल्प वापस देने का फैसला किया है। इसलिए मैं नेशनल असेंबली को भंग कर रहा हूं।' उन्होंने कहा, 'यह एक महत्वपूर्ण निर्णय है, लेकिन यह सबसे ऊपर विश्वास का काम है। मैक्रॉन की पार्टी को वर्ष 2024 के यूरोपीय संसद चुनावों में 15.2 प्रतिशत वोट मिले, जो कि धुर दक्षिणपंथी नेशनल रैली से काफी पीछे है, जिसे 31.8 प्रतिशत वोट मिले हैं।
Similar Post
-
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने धारापुरम विधानसभा क्षेत्र में रोडशो शुरू किया
धारापुरम (तमिलनाडु), रविवार, 04 अक्टूबर 2026। तमिलगा वेत्री कषग ...
-
त्रिपुरा निकाय चुनाव ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में पुरुष मतदाताओं से ज्यादा महिला मतदाता
अगरतला, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के आंकड ...
-
'मेक इन इंडिया' के नाम पर पैदा हुई तानाशाही को खत्म कर देंगे: उद्धव ठाकरे
मुंबई, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठा ...
