Motorola Edge 50 Ultra वुड टेक्सचर्ड रियर पैनल के साथ जल्द होगा भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola का Edge 50 Ultra इस वर्ष अप्रैल में Edge 50 Fusion के साथ इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने Edge 50 Fusion को भारत में उपलब्ध कराया था। देश में जल्द ही Edge 50 Ultra को भी लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 4,500 mAh की बैटरी वायर्ड और वायरलेस फास्ट चार्जिंग दोनों के लिए सपोर्ट के साथ है। देश में Motorola की यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक स्मार्टफोन का टीजर शेयर किया है और इसके साथ 'जल्द आ रहा है' का टैग है। इस इमेज में स्मार्टफोन का बैक पैनल दिख रहा है। इस वुडेन टेक्सचर्ड रियर पैनल में कैमरा यूनिट की प्लेसमेंट से इसके Edge 50 Ultra होने की पुष्टि हुई है। इस स्मार्टफोन के वेरिएंट्स इंटरनेशनल मार्केट में पेश किए गए Edge 50 Ultra के समान हो सकते हैं।
Motorola Edge 50 Ultra में 6.7 इंच फुल HD+ pOLED स्क्रीन 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8s Gen 3 दिया गया है। इसमें 16 GB तक LPDDR5x RAM और 1 TB तक की UFS 4.0 स्टोरेज है। यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Hello UI पर चलता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके अलावा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।
इस स्मार्टफोन की 4,500 mAh की बैटरी 125 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके कनेक्टिविटी के विकल्पों में 4G, 5G, Wi-Fi, GPS, Bluetooth और NFC शामिल हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Motorola ने अगले कुछ वर्षों में अपनी बिक्री तेजी से बढ़ाने की योजना बनाई है। इसका अगले तीन वर्षों में टॉप 3 स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल होने का लक्ष्य है। पिछले कुछ वर्षों में इसकी Razr सीरीज के स्मार्टफोन्स को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी ने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की अपनी Razr और Edge सीरीज के साथ प्रीमियम स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में अपना मार्केट शेयर बढ़ाने की तैयारी की है।
Similar Post
-
Oppo Find N6 का ग्लोबल लॉन्च जल्द
Oppo Find N6 जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। कंपनी इस फोन को ग्लोबल ...
-
Tecno Spark Go 3 हो रहा 16 जनवरी को लॉन्च
Tecno भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 लेकर आ रहा है। कंपनी ...
-
Oppo A6 Pro 5G हुआ लॉन्च
Oppo ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Oppo A6 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन ...
