रथिका हांगकांग पीएसए चैलेंज कप के क्वार्टर फाइनल में
हांगकांग, गुरुवार, 30 मई 2024। भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी रथिका सीलान ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए स्थानीय खिलाड़ी का हुएन लेउंग पर 3-2 की जीत से हांगकांग पीएसए चैलेंज कप के चौथे चरण के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। छठी वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी ने बुधवार को हुए मुकाबले में दूसरे दौर में लेउंग को 4-11, 5-11, 11-4, 11-4, 11-7 से हराया। रथिका को पहले दौर में बाई मिली थी। तमिलनाडु की रथिका ने पिछले सप्ताहांत इंदौर में एचसीएल स्क्वाश टूर में अपना पहला पेशेवर स्क्वाश संघ (पीएसए) टूर खिताब जीता था। यहां क्वार्टर फाइनल में रथिका की भिड़ंत तीसरी वरीयता प्राप्त मलेशिया की सेहवीत्रा कुमार से होगी।
Similar Post
-
पंत दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम में पूरी तरह से फिट होते हैं : गांगुली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक् ...
-
बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक : गावस्कर
लखनऊ, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का क ...
-
अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, गिल वनडे सूची में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ब ...
