मेस्सी के गोल के बावजूद इंटर मियामी हारा
फोर्ट लॉडरडेल (फ्लोरिडा), गुरुवार, 30 मई 2024। लियोनल मेस्सी के गोल के बावजूद इंटर मियामी को मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) में अटलांटा यूनाईटेड के खिलाफ बुधवार रात 3-1 से हार का सामना करना पड़ा जिससे टीम का 10 मैच का अजेय अभियान भी थम गया। इंटर मियामी की ओर से मेस्सी के अलावा कोई अन्य खिलाड़ी गोल नहीं कर सका। अटलांटा यूनाईटेड की तरफ से साबा लोबजानिद्जे से दो जबकि जमाल थियरे ने एक गोल किया। इस जीत के साथ अटलांटा यूनाईटेड का एमएलएस में नौ मैच से जीत का इंतजार भी खत्म हो गया।
Similar Post
-
पंत दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम में पूरी तरह से फिट होते हैं : गांगुली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक् ...
-
बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक : गावस्कर
लखनऊ, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का क ...
-
अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, गिल वनडे सूची में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ब ...
