ओलिंपियाकोस ने फायोरेंटिना को हराकर पहला यूरोपीय खिताब जीता
एथेंस (यूनान), गुरुवार, 30 मई 2024। ओलिंपियाकोस ने बुधवार को यूरोपा कांफ्रेंस लीग फुटबॉल फाइनल में अतिरिक्त समय में फायोरेंटिना को 1-0 से हराकर यूनान को पहला यूरोपीय क्लब खिताब दिलाया जिसके बाद देश में जश्न का महौल है। मैच के अतिरिक्त समय के दूसरे हाफ में अयोब अल काबी ने ओलिंपियाकोस की ओर से विजयी गोल दागा। इस गोल की वीएआर (वीडियो सहायक रैफरी) की मदद से ऑफ साइड के लिए समीक्षा की गई लेकिन इसे गोल करार दिया गया जिसके बाद मेजबान टीम के प्रशंसक खुशी से झूम उठे। मोरक्को के स्ट्राइकर काबी ने 116वें मिनट में सेंटियागो हेजे के क्रॉस पर गोल किया।
Similar Post
-
इनियन ने ग्लोबल चेस फेस्टिवल का खिताब जीता
मुंबई, शुक्रवार, 19 जून 2026। ग्रैंडमास्टर इनियन पा ने अपनी शीर ...
-
हैदराबाद तूफान्स ने रेविंगटन को मुख्य कोच नियुक्त किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 19 जून 2026। हैदराबाद तूफान्स ने हॉकी इंडि ...
-
अश्मिता मकाऊ ओपन के सेमीफाइनल में, अनमोल बाहर
मकाऊ, शुक्रवार, 19 जून 2026। भारतीय शटलर अश्मिता चालिहा ने चोट स ...
