सी जी करहाडकर होंगे इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र के नए निदेशक
नई दिल्ली, बुधवार, 29 मई 2024। वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक सी जी करहाडकर को कलपक्कम स्थित इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (आईजीसीएआर) का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गयी। करहाडकर बी. वेंकटरमन का स्थान लेंगे, जो 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। करहाडकर इस समय भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में रिएक्टर समूह के निदेशक हैं। वह एक जून को आईजीसीएआर के निदेशक का पदभार संभालेंगे। कलपक्कम स्थित आईजीसीएआर को परमाणु रिएक्टरों के लिए फास्ट ब्रीडर प्रौद्योगिकियों के विकास का काम सौंपा गया है। भारत का पहला सोडियम-कूल्ड 500 मेगावाट की क्षमता वाला फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (प्रजनक रिऐक्टर) इस साल जुलाई तक कलपक्कम में चालू हो जाने की उम्मीद है। प्रजनक रिएक्टर उन नाभिकीय रिएक्टरों को कहते हैं जो जितना विखण्डनीय पदार्थ खर्च करते हैं उससे अधिक उत्पादन करते हैं।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल, 3,886 अमरनाथ श्रद्धालु जम्मू से रवाना
जम्मू, रविवार, 02 अगस्त 2026। लगातार बारिश के कारण दो दिनों तक बं ...
-
मजदूरों के हत्यारों के नामों सार्वजनिक किये जायें : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्य ...
-
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनो ...
