कब है ज्येष्ठ मास का पहला बड़ा मंगल और क्यों है ये इतना खास?
सनातन धर्म में बड़ा मंगल का खास महत्व माना जाता है। ज्येष्ठ मास के मंगलवार को बड़ा मंगल के नाम से जाना जाता है। मंगलवार के दिन बजरंगबली की उपासना की जाती है। इस दिन बजरंगबली की उपासना करने से खास फल मिलता है। बड़ा मंगल के दिन कई जगहों पर लोग भंडारा करते हैं। मान्यताओं के मुताबिक, बजरंगबली श्री राम से इसी दिन मिले थे। 28 मई के दिन ज्येष्ठ मास का पहला बड़ा मंगल पड़ेगा।
पहला बड़ा मंगल 28 मई को तथा दूसरा बड़ा मंगल 4 जून को मनाया जाएगा। 11 जून को तीसरा बड़ा मंगल एवं 18 जून को चौथा बड़ा मंगल पड़ेगा। पहला बड़ा मंगल 28 मई को पड़ रहा है तथा इस दिन एक शुभ योग भी बनने जा रहा है। इस दिन ब्रह्म योग बन रहा है जिसका आरम्भ 28 मई को ही सुबह 04 बजकर 27 मिनट पर होगा तथा इसका समापन अर्ध रात्रि 02 बजकर 05 मिनट पर होगा।
बड़े मंगल के दिन बजरंगबली की पूजा-अर्चना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस दिन पूजा- अर्चना करने से श्रद्धालुओं के सभी कष्ट दूर होते हैं तथा सभी दुखों का नाश होता है। इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करना चाहिए। बड़े मंगल के दिन प्रातः जल्दी उठकर स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनने चाहिए। फिर बजरंगबली की प्रतिमा को साफ करने के बाद तिलक आदि लगाएं एवं पूजा करें। लाल रंग बजरंगबली का प्रिय है इसलिए इस दिन लाल रंग के वस्त्र और चीजों का दान करना चाहिए।
Similar Post
-
माता वैष्णो देवी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, नवरात्र में 3.81 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन
जम्मू, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में ...
-
मलयालम नव वर्ष की शुरुआत के साथ शबरिमला मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला
शबरिमला (केरल), सोमवार, 17 अगस्त 2026। ‘चिंगम’ महीने और मलयाल ...
-
श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से हुआ रवाना
जम्मू, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्या ...
