दिल्ली में तेज गर्म हवाओं के साथ लू से लेकर भीषण लू चलने की संभावना
नई दिल्ली, सोमवार, 27 मई 2024। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को भीषण गर्मी का कहर देखने को मिलेगा। आज तेज गर्म हवाएं चलने के साथ ही भीषण लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.6 डिग्री अधिक है। राजधानी में सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 48 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज आसमान साफ रहने और तेज हवाओं के साथ लू से लेकर भीषण लू चलने की संभावना जताई है।
Similar Post
-
ज्ञानेश कुमार को तत्काल निलंबित किया जाए: सिब्बल
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल न ...
-
डेरेक ओ’ब्रायन ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने से जुड़े प्रस्ताव को फिर से लाने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के ने ...
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
