दिल्ली सीएम केजरीवाल ने SC से अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाए जाने का किया अनुरोध
नई दिल्ली, सोमवार, 27 मई 2024। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में उनकी अंतरिम जमानत की अवधि को स्वास्थ्य आधार पर सात दिन और बढ़ाए जाने का उच्चतम न्यायालय से अनुरोध किया है। शीर्ष अदालत ने 10 मई को केजरीवाल को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार करने के लिए 21 दिन की अंतरिम जमानत दी थी। उसने साथ ही कहा था कि केजरीवाल इस दौरान अपने कार्यालय या दिल्ली सचिवालय नहीं जा सकते और ना ही किसी भी सरकारी फाइल पर तब तक हस्ताक्षर कर सकते हैं, जब तक उपराज्यपाल की मंजूरी प्राप्त करने के लिए ऐसा करना आवश्यक न हो।
मुख्यमंत्री ने अपनी ताजा याचिका में उनकी अंतरिम जमानत याचिका की अवधि स्वास्थ्य आधार पर सात और दिन बढ़ाए जाने का अनुरोध किया है। याचिका में उनका वजन सात किलोग्राम कम होने का भी जिक्र किया गया है। याचिका में कहा गया है कि मुख्यमंत्री को कुछ चिकित्सकीय जांच कराने की जरूरत है और इसके लिए एक जून को समाप्त हो रही अंतरिम जमानत की अवधि को बढ़ाया जाए। यह मामला 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की आबकारी नीति बनाने और उसके कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार और धनशोधन से संबंधित है।
Similar Post
-
मान ने भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सदस्यों के संबंध में राष्ट्रपति मुर्मू से मिलने के लिए समय मांगा
चंडीगढ़, शनिवार, 25 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर भारती ...
-
रोहिणी में चार मंजिला इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, शनिवार, 25 अप्रैल 2026। दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-24 इला ...
-
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री स्टालिन कोडईकनाल रवाना हुए
चेन्नई, शनिवार, 25 अप्रैल 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स ...
