वृंदा करात ने अपने बूथ पर मतदान में देरी को लेकर निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा
नई दिल्ली, शनिवार, 25 मई 2024। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की वरिष्ठ नेता वृंदा करात ने शनिवार को आरोप लगाया कि उन्हें वोट डालने के लिए लगभग एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा क्योंकि उनके मतदान केंद्र पर ईवीएम कंट्रोल यूनिट की बैटरी खत्म हो गई थी। दूसरी तरफ, निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान केवल 15 मिनट के लिए रोका गया था और अब फिर से सुचारू रूप से जारी है। करात नयी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के सेंट कोलंबस स्कूल में बने मतदान केंद्र पर वोट डालने गई थीं। उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मतदान करने से पहले लगभग 50 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। करात का कहना है, ‘‘हम वोट देने आए हैं, वे कह रहे हैं कि मशीन की बैटरी डाउन हो गई है। अगर सुबह-सुबह मशीन की बैटरी डाउन हो गई है, तो सोचिए चुनाव आयोग की क्या हालत होगी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने यहां एक शिकायत लिखी है, ऐसा कैसे हुआ कि सुबह नौ बजे मशीन की बैटरी डाउन हो गई? उन्होंने क्या व्यवस्था की है? लोग इतनी देर तक गर्मी में यहां इंतजार कर रहे हैं।’’ बाद में करात ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उन्हें करीब 50 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। उनके पहुंचने से पहले से मशीन की बैटरी लगभग 20 मिनट से डाउन थी। उनके आरोप पर नयी दिल्ली जिले के निर्वाचन अधिकारी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि जिस मतदान केंद्र पर वह अपना वोट डालने गई थीं, वहां कंट्रोल यूनिट की बैटरी सुबह 10 बजे के आसपास खत्म हो गई थी और इसे 15 मिनट के भीतर बदल दिया गया।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल, 3,886 अमरनाथ श्रद्धालु जम्मू से रवाना
जम्मू, रविवार, 02 अगस्त 2026। लगातार बारिश के कारण दो दिनों तक बं ...
-
मजदूरों के हत्यारों के नामों सार्वजनिक किये जायें : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्य ...
-
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनो ...
