नारायणपुर में जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ जारी
नारायणपुर, शुक्रवार, 24 मई 2024। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में गुरुवार को जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सात नक्सलियों के मारे जाने के बाद शुक्रवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच फिर आमना-सामना हुआ। आधिकारिक सूत्राें के मुताबिक मुठभेड़ उस समय फिर शुरू हुई , जब जवान कल मारे गये नक्सलियों के शवों को लेकर लौट रहे थे। इस दौरान अचानक नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी गोलियां चलायी जिससे एक और नक्सली ढेर हो गया।
Similar Post
-
राष्ट्रपति मुर्मू ने राजस्थान में सड़क हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया
नई दिल्ली, रविवार, 22 नवम्बर 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ...
-
अरुणाचल प्रदेश दौरे के अंतिम दिन सहकारिता सम्मेलन में शामिल होंगे शाह, एनडीआरएफ परिसर का उद्घाटन करेंगे
ईटानगर, रविवार, 22 नवम्बर 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अर ...
-
विकिरण के खतरे को लेकर वल्लारपदम कंटेनर टर्मिनल के चालकों ने विरोध प्रदर्शन वापस लिया
कोच्चि, रविवार, 22 नवम्बर 2026। कोच्चि स्थित डीपी वर्ल्ड द्वारा ...
