पाकिस्तान ने तेज गेंदबाज हसन अली को टीम से रिलीज किया
कराची, बुधवार, 22 मई 2024। पाकिस्तान ने बुधवार को तेज गेंदबाज हसन अली को इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में पहले टी20 मैच से पूर्व टीम से रिलीज कर दिया । पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि सीनियर तेज गेंदबाज हारिस रऊफ फिट हो चुके हैं लिहाजा हसन को इंग्लिश काउंटी क्रिकेट खेलने के लिये फारिग कर दिया गया है । हसन को हारिस के कवर के तौर पर 18 सदस्यीय टीम में चुना गया था । हारिस फरवरी से ग्रोइन की चोट से जूझ रहे हैं । हसन ने आयरलैंड के खिलाफ एक टी20 मैच खेला लेकिन काफी महंगे साबित हुए थे । पाकिस्तान ने अभी तक अगले महीने अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिये 15 सदस्यीय टीम नहीं चुनी है ।
Similar Post
-
पंत दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम में पूरी तरह से फिट होते हैं : गांगुली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक् ...
-
बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक : गावस्कर
लखनऊ, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का क ...
-
अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, गिल वनडे सूची में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ब ...
