वैशाख पूर्णिमा पर कर ले ये एक काम, घर में होगी धन वर्षा
इस बार वैशाख पूर्णिमा का व्रत 23 मई, बृहस्पतिवार को रखा जाएगा. वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन जो भी पूर्णिमा का व्रत रखता है तो श्रीहरि एवं माता लक्ष्मी उनकी सभी इच्छाएं पूरी करते हैं. ऐसा कहा जाता हैं कि प्रभु श्री विष्णु को तुलसी बहुत प्रिय हैं, इसलिए वैशाख पूर्णिमा पर उनके प्रिय पौधे तुलसी को कुछ चीजें चढ़ाना चाहिए. आइये आपको बताते हैं उन चीजों के बारे में जिन्हें वैशाख पूर्णिमा के दिन माता तुलसी को चढ़ाना चाहिए.
लाल चुनरी
वैशाख पूर्णिमा के दिन तुलसी माता को लाल रंग की चुनरी चढ़ाएं. ऐसा कहा जाता हैं कि वैशाख पूर्णिमा के दिन माता तुलसी को लाल चुनरी चढ़ाने से जीवन में धन वैभव की प्राप्ति होती है.
पीला धागा
वैशाख पूर्णिमा के दिन एक पीले धागे में 108 गांठ लगाएं तथा उसे तुलसी के गमले पर बांध दें. फिर माता तुलसी के सामने प्रार्थना करें.
लाल कलावा
वैशाख पूर्णिमा के दिन तुलसी को लाल कलावा अवश्य बांधें, ऐसा करने से जीवन की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएंगी तथा श्रीहरि और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी.
दीपक जलाएं
इस दिन माता तुलसी पर कच्चा दूध चढ़ाएं. उससे पहले तुलसी के समक्ष एक दीपक जलाएं. फिर उनके सामने प्रार्थना करें.
Similar Post
-
संकष्टी चतुर्थी : विघ्न विनाशन को प्रसन्न करने का अद्भुत दिन, ऐसे करें पूजन
सनातन धर्म में माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर सकट चौथ या सं ...
-
शनि दोष से मुक्ति के लिए ऐसे करें शनिवार व्रत और पूजन
पौष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शनिवार को पड़ रही है। इस दिन स ...
-
शुक्रवार व्रत से दूर होंगे दोष, जानें शुरू करने का शुभ समय
पौष माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुक्रवार को है। इस दिन सूर्य ...
