भाजपा की साजिश के तहत दिल्ली का पानी हरियाणा ने रोका : आप
नई दिल्ली, बुधवार, 22 मई 2024। आम आदमी पार्टी(आप) ने हरियाणा पर दिल्ली का पानी रोकने का आरोप लगाते हुए कहा कि छठे चरण में मतदान से पहले पानी रोककर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने साज़िश रचने का काम किया है। आप की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली सरकार की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में आ रही यमुना की जल आपूर्ति हरियाणा द्वारा रोकी जा रही है। पिछले कुछ दिनों से पानी की कमी की शिकायतें आ रही हैं। ऐसी जगहों से भी समस्या आई जहां पानी की समस्या कभी नहीं रही। जब पता लगाया गया तो हरियाणा का सच सामने आया।
उन्होंने कहा कि वजीराबाद में यमुना का जल स्तर सामान्य तौर पर 675 फीट होता है। जब कम होता है तो भी 672 फीट तक रहता है लेकिन 11 मई से 21 मई तक हरियाणा दिल्ली का पानी रोक रहा है। गत 11 मई को जल स्तर 671 फीट था, ये तीन दिन तक बना रहा तथा 21 मई को पानी घटकर 671 फीट के भी नीचे आ गया। सुश्री आतिशी ने आरोप लगाया कि 25 मई को मतदान से पहले भाजपा नया षड्यंत्र रच रही है। उन्होंने कहा ''हम दिल्ली के लोगों को सतर्क करना चाहते हैं कि आने वाले कुछ दिनों में 25 मई तक आए दिन नयी साजिश की जाएगी और मतदाताओं को बरगलाया जाएगा। अब भाजपा जितनी भी साजिश कर ले, दिल्ली वालों को बेवकूफ नहीं बना सकती। दिल्ली की सातों सीटें भाजपा हार रही है और इंडिया समूह जीत रहा है। आप नेता ने कहा कि यमुना का इतना कम स्तर कभी नहीं हुआ है और इसके लिए हरियाणा सरकार को पत्र लिखेंगे तथा जरुरत पड़ी तो अदालत जाएंगे।
Similar Post
-
आबकारी नीति मामला : दिल्ली उच्च न्यायालय ने ईडी की याचिका पर केजरीवाल, सिसोदिया से जवाब मांगा
नई दिल्ली, मंगलवार, 10 मार्च 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगल ...
-
पश्चिम बंगाल में एसआईआर के मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा, विपक्ष का बहिर्गमन
नई दिल्ली, मंगलवार, 10 मार्च 2026। विपक्षी दलों ने राज्यसभा में ...
-
हम सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करेंगे: सिसोदिया ने अदालत ने नोटिस पर कहा
जम्मू, मंगलवार, 10 मार्च 2026। शराब नीति मामले में दिल्ली उच्च न ...
