मेट्रो में केजरीवाल को निशाना बनाने वाले दीवार लेखन का आरोपी बरेली से गिरफ्तार
नई दिल्ली, बुधवार, 22 मई 2024। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों और कोच के भीतर कथित तौर पर अरविंद केजरीवाल विरोधी दीवार लेखन करने वाले 33 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अपने इंस्टाग्राम एकाउन्ट पर भाम्रक तस्वीरे और संदेश साझा करने वाले की पहचान अंकित गोयल के रुप में की गई है। सोमवार को इस दीवार लेखन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई । आम आदमी पार्टी ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की थी। कुछ देर बाद एक व्यक्ति के मेट्रो की दीवार पर लिखने का सीसीटीवी फुटेज भी इंटरनेट पर अपलोड हो गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी गोयल बरेली के एक सरकारी बैंक में ऋण प्रबंधक है। गोयल ने दिल्ली आकर मेट्रो के कोच और स्टेशनों पर संदेश लिखे और वह अपने शहर बरेली लौट गया था।
गोयल ने पुलिस को बताया कि पहले वह एक आप समर्थक था लेकिन हाल में आप की कार्यप्रणाली को देखकर वह पार्टी से नाखुश था। उसने मेट्रो ट्रेनों और स्टेशनों पर लिखे गए संदेशों को इंस्टाग्राम अकाउंट ‘अंकित डॉट गोयल _91′ के माध्यम से साझा किया गया था।’ मेट्रो कोच के अंदर लिखे गए संदेशों में से एक में लिखा गया था, ”केजरीवाल दिल्ली छोड़ दीजिए प्लीज ”। अन्यथा, आपको तीन थप्पड़ याद करने होंगे जो चुनाव से पहले आपको पड़े थे। अब असली और वास्तविक मुक्का/थप्पड़ जल्द ही पड़ेगा । आज की बैठक झंडेवालान में । अंकित डॉट गोयल _91 ।’’
Similar Post
-
ज्ञानेश कुमार को तत्काल निलंबित किया जाए: सिब्बल
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल न ...
-
डेरेक ओ’ब्रायन ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने से जुड़े प्रस्ताव को फिर से लाने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के ने ...
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
