चुनाव के हर चरण के बाद जीत के और निकट बढ़ रहा है ‘इंडिया’ गठबंधन: केजरीवाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 मई 2024। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के प्रत्येक चरण के पूरा होने के साथ यह स्पष्ट होता जा रहा है कि चार जून के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की विदाई होने वाली है और ‘इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) सत्ता में आ रहा है। केजरीवाल ने डिजिटल माध्यम से एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि ‘इंडिया’ गठबंधन देश को एक स्थिर सरकार देगा। उन्होंने कहा, ‘‘मतदान के हर गुजरते चरण के साथ यह स्पष्ट होता जा रहा है कि मोदी सरकार जाने वाली है और ‘इंडिया’ गठबंधन चार जून को सत्ता में आएगा।’’ मुख्यमंत्री ने दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को दिल्ली में आयोजित अपनी चुनावी रैलियों में उनके लिए अपशब्द कहे। उन्होंने शाह पर हमला करते हुए कहा, ‘‘आपको प्रधानमंत्री ने अपना उत्तराधिकारी चुना है, इसलिए आप अहंकार दिखा रहे हैं। आप अभी तक प्रधानमंत्री नहीं बने हैं।’’
केजरीवाल ने कहा, ‘‘आपने कहा कि भारत में केजरीवाल के पास कोई समर्थन नहीं है और पाकिस्तान में उनके अधिक समर्थक हैं। आप मुझे अपशब्द कह सकते हैं लेकिन देश की जनता से अपशब्द मत कहिए। यदि आप जनता के लिए अपशब्द करेंगे तो कोई बर्दाश्त नहीं करेगा।’’ शाह ने दक्षिणी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में अपनी पार्टी के उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी के समर्थन में वोट मांगते हुए एक रैली में कहा था, ‘‘भारत में केजरीवाल और राहुल (गांधी) को कोई समर्थन नहीं देता, उनके समर्थक पाकिस्तान में हैं।’’
Similar Post
-
आबकारी नीति मामला : दिल्ली उच्च न्यायालय ने ईडी की याचिका पर केजरीवाल, सिसोदिया से जवाब मांगा
नई दिल्ली, मंगलवार, 10 मार्च 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगल ...
-
पश्चिम बंगाल में एसआईआर के मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा, विपक्ष का बहिर्गमन
नई दिल्ली, मंगलवार, 10 मार्च 2026। विपक्षी दलों ने राज्यसभा में ...
-
हम सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करेंगे: सिसोदिया ने अदालत ने नोटिस पर कहा
जम्मू, मंगलवार, 10 मार्च 2026। शराब नीति मामले में दिल्ली उच्च न ...
