छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में 15 श्रमिकों की मौत, सात घायल
कवर्धा, सोमवार, 20 मई 2024। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सोमवार को सड़क हादसे में 15 श्रमिकों की मौत हो गयी और सात मजदूर घायल हो गये।सभी श्रमिक तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गये थे, वहां से लौटते वक्त पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयी और गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गयी और सात मजदूर घायल हो गये। यह दुर्घटना कुकदूर थाना के बाहपाली गांव के पास हुई। कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल के लिये रवाना कर दी गयी।
Similar Post
-
ज्ञानेश कुमार को तत्काल निलंबित किया जाए: सिब्बल
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल न ...
-
डेरेक ओ’ब्रायन ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने से जुड़े प्रस्ताव को फिर से लाने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के ने ...
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
