खरगे ने ईरान के राष्ट्रपति की मौत पर दुख जताया
नई दिल्ली, सोमवार, 20 मई 2024। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत पर सोमवार को दुख जताया और कहा कि हर भारतीय दुख की इस घड़ी में ईरान के साथ खड़ा है। राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। उन्हें ले जा रहा हेलिकॉप्टर रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हुआ था लेकिन राष्ट्रपति की मौत की पुष्टि सोमवार को हेलीकॉप्टर का मलबा मिलने के बाद हुई। खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैयद इब्राहम रईसी के निधन से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दुखी है। भारत-ईरान संबंध सदियों से चले आ रहे हैं। प्रत्येक भारतीय उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करने में शामिल होता है। दुख की इस घड़ी में हम ईरान के लोगों के साथ खड़े हैं।’
Similar Post
-
सत्य निकेतन मामले में दक्षिण जोन के उपायुक्त समेत पाँच अधिकारी निलंबित
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। सत्य निकेतन में हुई घटना के मा ...
-
देहरादून में हुड़दंग करने वाले सात छात्र गिरफ्तार, निष्कासन के लिए संस्थान को भेजी रिपोर्ट
देहरादून, सोमवार, 07 सितंबर 2026। उत्तराखंड की राजधानी देहरादू ...
-
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार
जम्मू, सोमवार, 07 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोम ...
