बीजेपी के अन्याय का बदला लेगा बंगाल, निश्चित रूप से बांग्ला विरोधियों का होगा सफाया- ममता बनर्जी
कोलकाता, शनिवार, 18 मई 2024। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि राज्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘अन्याय’ का बदला लेगा और ‘निश्चित रूप से बांग्ला विरोधियों का सफाया होगा।’ बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘गरीबों के विकास के लिए निर्धारित धन को रोककर प्रचार प्रसार पर पैसा खर्च करते रहना पाप है।’’ तृणमूल प्रमुख पिछले करीब तीन साल से मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी विभिन्न योजनाओं के तहत राज्य को 1.65 लाख करोड़ रुपये से अधिक बकाया राशि का केंद्र द्वारा कथित रूप से भुगतान नहीं करने को लेकर मुखर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘बंगाल भाजपा द्वारा किए गए इस अन्याय का बदला लेगा।’’ बनर्जी ने कहा, ‘‘झारग्राम, घाटाल और मेदिनीपुर के लोगों ने एक स्पष्ट संदेश दिया है - बांग्ला विरोधियों का विसर्जन निश्चित है।’’
Similar Post
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
-
ज्ञानेश कुमार को तत्काल निलंबित किया जाए: सिब्बल
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल न ...
