ममता के खिलाफ टिप्पणी को लेकर भाजपा नेता अभिजीत गंगोपाध्याय के खिलाफ शिकायत
कोलकाता, शुक्रवार, 17 मई 2024। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने तामलुक लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय के खिलाफ शुक्रवार को निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उन्होंने एक सार्वजनिक रैली में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। टीएमसी नेता और पश्चिम बंगाल की मंत्री शशि पांजा ने कहा कि पार्टी कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश गंगोपाध्याय के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेगी। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में टीएमसी नेता डेरेक ओब्रायन ने कहा, ‘उक्त भाषण में गंगोपाध्याय ने कुछ बेहद आपत्तिजनक बातें कही हैं।’
पत्र में कहा गया है, ‘यह स्पष्ट रूप से भाजपा उम्मीदवार के महिला विरोधी आचरण को दर्शाता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि न्यायपालिका में प्रमुख पद पर रहने के बावजूद वह महिलाओं की गरिमा पर हमला कर रहे हैं, खासकर एक ऐसी महिला पर जो सत्ता में है।’ तृणमूल कांग्रेस ने मांग की कि सीईओ के कार्यालय को गंगोपाध्याय के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू करने का आदेश जारी करना चाहिए और उन्हें किसी भी जनसभा, जुलूस या रैली में शामिल होने से पूरी तरह से प्रतिबंधित करना चाहिए, साथ ही उन्हें और अन्य भाजपा उम्मीदवारों को कोई भी व्यक्तिगत या अपमानजनक टिप्पणी करने से रोका जाना चाहिए।
पांजा ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि गंगोपाध्याय ने बनर्जी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करके शालीनता की सभी सीमाएं पार कर दी हैं। बृहस्पतिवार को सामने आए एक कथित वीडियो में गंगोपाध्याय यह कहते सुने जा सकते हैं, ‘मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को किस कीमत पर बेचा जा रहा है।’ इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया और टीएमसी ने इसे ‘‘महिलाओं का अपमान करने की भाजपा की गारंटी’’ करार दिया, जबकि भाजपा ने वीडियो की प्रामाणिकता पर संदेह जताया। हालांकि, पीटीआई इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सका।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
