फरार पुलिसकर्मी के घर से एक करोड़ रुपये नकद और सोना जब्त
छत्रपति संभाजीनगर, शुक्रवार, 17 मई 2024। महाराष्ट्र के बीड जिले में पुलिस ने भ्रष्टाचार के एक मामले में आरोपी एक पुलिसकर्मी के घर से 1.08 करोड़ रुपये नकद और 72 लाख रुपये का सोना तथा आभूषण जब्त किए हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस निरीक्षक हरिभाऊ खाड़े (52) को 15 मई को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी बनाया गया था और उसके बाद से ही वह फरार हैं।
अधिकारी ने बताया कि एक मामले में शिकायतकर्ता को आरोपी नहीं बनाने के लिए कथित तौर पर एक करोड़ रुपये की मांग करने के आरोप में खाड़े और दो अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मामला दर्ज किया था। आरोपियों ने बाद में अपनी मांग कम करके 30 लाख रुपये कर दी थी। एसीबी ने सबसे पहले आरोपी कुशक जैन (29) को पांच लाख रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा। अधिकारी ने बताया कि वारंट मिलने के बाद पुलिस ने बीड के चाणक्यपुरी इलाके में बृहस्पतिवार को खाड़े के घर की तलाशी ली और 1.08 करोड़ रुपये नकद, 970 ग्राम सोने के बिस्कुट और 72 लाख रुपये के आभूषण तथा 5.5 किलोग्राम चांदी जब्त की। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने खाड़े के चार फ्लैट और एक दुकान से संबंधित संपत्ति के दस्तावेज भी जब्त किए हैं।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
