Motorola Edge 50 Fusion भारत में लॉन्च
Motorola Edge 50 Fusion भारत में लॉन्च हो गया है। Motorola का यह नया स्मार्टफोन कुछ बेहतरीन स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के साथ आता है। Motorola Edge 50 Fusion को पिछले महीने यूरोप में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया है। मार्केट में Motorola Edge 50 Fusion की टक्कर Oneplus, Samsung, Xiaomi जैसे स्मार्टफोन से होगी। इस फोन में 50MP का प्राइमरी सेंसर मिल रहा है। हम आपको यहां इस स्मार्टफोन के प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दे रहे हैं।
Motorola Edge 50 Fusion Price in India
Motorola Edge 50 Fusion को भारत में 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इस फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं इस फोन के 12GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। इस फोन को मोटोरोला की ऑफिशियल वेबसाइट और Flipkart से खरीदा जा सकता है। 22 मई 2024 से यह फोन ऑफलाइन भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड्स और EMI के जरिए इस फोन पर 2 हजार रुपये का डिस्काउंट हासिल किया जा सकता है।
Motorola Edge 50 Fusion Features, Specifications
Motorola Edge 50 Fusion में आपको 6.7 इंच कर्व pOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz का है। फोन में Snapdragon 7s Gen 2 SoC का प्रोसेसर है, जो 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है। यह स्मार्टफोन Android 14 OS आउट ऑफ द बॉक्स के साथ आता है।
Motorola Edge 50 Fusion Camera
Motorola Edge 50 Fusion में ड्यूल कैमरा सेटअप है। इसमें 50-megapixel Sony LYT-700C प्राइमरी सेंसर है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा इसमें 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है।फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Motorola Edge 50 Fusion Battery
Motorola Edge 50 Fusion में 5,000mAh की बैटरी मिल रही है, जो 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। यह फोन IP68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट के साथ आता है। इसमें Bluetooth 5.2, ड्यूल SIM का सपोर्ट भी आपको मिल रहा है। फोन का वजन 174.9 ग्राम है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
