दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणाी में दर्ज किया गया
नई दिल्ली, गुरुवार, 16 मई 2024। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार को सुबह न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 53 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिल्ली में दिन के समय आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। उन्होंने बताया कि शहर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 207 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है तथा 500 से अधिक एक्यूआई ‘अत्यधिक गंभीर’ श्रेणी में आता है।
Similar Post
-
उत्तराखंड में उफनाई नदी में युवक बहा, भूस्खलन से करीब 80 सड़कें बाधित
देहरादून, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों म ...
-
नीट पेपर लीक प्रदर्शनों में शामिल छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी वापस ले सकती हैं सरकारें : न्यायालय
नई दिल्ली, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को स ...
-
पुरी रथ यात्रा को यूनेस्को की सूची में शामिल कराने के लिए ओडिशा ने केंद्र से मांगा सहयोग
भुवनेश्वर, सोमवार, 03 अगस्त 2026। ओडिशा सरकार ने पुरी की भगवान ज ...
