उधमपुर में ग्रिड स्टेशन में आग लगी
जम्मू, गुरुवार, 16 मई 2024। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बृहस्पतिवार को एक ग्रिड स्टेशन में आग लग गई, जिसपर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने कहा कि यह ग्रिड स्टेशन बट्टल बलियान औद्योगिक क्षेत्र में है तथा पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस उपाधीक्षक प्रह्लाद शर्मा ने कहा, ‘हम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि वहां तेल का भंडार और बड़े ट्रांसफार्मर हैं।’ उन्होंने कहा कि आग को फोम से बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
Similar Post
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
-
ज्ञानेश कुमार को तत्काल निलंबित किया जाए: सिब्बल
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल न ...
