राष्ट्रपति मुर्मू ने कांग्रेस नेता दंबरुधर उलाका के निधन पर शोक व्यक्त किया
नई दिल्ली, बुधवार, 15 मई 2024। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के पूर्व मंत्री दंबरुधर उलाका के निधन पर बुधवार को दुख व्यक्त किया और उनके परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुर्मू ने कहा कि उलाका ने लोगों, विशेषकर वंचितों और शोषितों के कल्याण के लिए काम किया। कांग्रेस के दिग्गज नेता उलाका ने मंगलवार रात भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। वह 86 वर्ष के थे। मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”ओडिशा सरकार में मंत्री रहे श्री दंबरुधर उलाका के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। श्री उलाका ने लोगों, विशेषकर वंचितों और शोषितों के कल्याण के लिए काम किया। मैं उनके परिवार के सदस्यों और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं।”
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
