स्वाति मालीवाल के आरोपों को लेकर एमसीडी में हंगामा
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 मई 202आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के आरोपों को लेकर यहां दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) सदन में मंगलवार को हंगामा खड़ा हो गया। हंगामे के बीच महापौर ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। मालीवाल ने सोमवार को सिविल लाइंस थाने पहुंचकर आरोप लगाया था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक निजी कर्मचारी वैभव ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर उनके साथ "मारपीट" की। कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा और कांग्रेस के पार्षद आसन के करीब आकर केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाने लगे और घटना को लेकर उनके इस्तीफे की मांग करने लगे। उन्होंने “केजरीवाल हाय-हाय” और “केजरीवाल इस्तीफा दो” के नारे लगाए। विपक्षी पार्षद महापौर के आसन के पास पोस्टर लेकर खड़े थे, जिन पर ''दलित महापौर को कुर्सी पर बिठाओ, दलित विरोधी केजरीवाल इस्तीफा दो'' नारे लिखे हुए थे। हंगामे के बीच महापौर ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
