बेंगलुरु के छह अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी अफवाह निकली
बेंगलुरु, सोमवार, 13 मई 2024। बेंगलुरु के छह निजी अस्पतालों को ईमेल के जरिये बम से उड़ाने की धमकी दी गई लेकिन यह अफवाह निकली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने शहर के इन अस्पतालों में खोजी कुत्तों और बम निरोधक दल के साथ व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ इन अस्पतालों के परिसर में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह महज अफवाह थी।’’ अस्पतालों को रविवार को भेजे गए ईमेल में दावा किया गया, ‘‘ मैंने आपकी इमारत में विस्फोटक लगाए दिए हैं। वे अगले कुछ घंटों में फट जाएंगे। आपके पास बम को निष्क्रिय करने के लिए कुछ ही घंटे हैं अन्यथा इमारत के अंदर निर्दोषों का खून बहेगा।’’
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
