केरल और तमिलनाडु के तटों पर ऊंची लहरों के लिए अलर्ट जारी किया गया
तिरुवनंतपुरम, सोमवार, 13 मई 2024। केरल और दक्षिण तमिलनाडु के तटों पर सोमवार को ऊंची समुद्री लहरें उठने की चेतावनी जारी की गई। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने यह जानकारी दी। भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (आईएनसीओआईएस) से प्राप्त अलर्ट के मुताबिक, 13 मई 2024 को पूर्वाह्न 11.30 बजे से रात 11.30 बजे तक केरल तट के निकट ऊंची समुद्री लहर उठने का अलर्ट जारी किया गया है। ये लहरें 15 से 18 सैकंड तक 0.5 से 1.2 मीटर तक ऊंची उठ सकती हैं। जानकारी के मुताबिक, ठीक इसी तरह सोमवार को इसी अवधि के दौरान तमिलनाडु तट के निकट भी ऊंची समुद्री लहरें उठने का पूर्वानुमान है। ये लहरें 15 – 17 सैकंड तक 0.7 से 1.1 मीटर के बीच ऊंची उठ सकती हैं।एजेंसी ने मछुआरों और तटों के निकट रहने वाले लोगों से इन परिस्थितियों के मद्देनजर सतर्कता और आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया है।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
