दिल्ली: जामा मस्जिद इलाके में एक दुकान में लगी आग
नई दिल्ली, रविवार, 12 मई 2024। उत्तरी दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके के पास किनारी बाजार में रविवार को एक दुकान में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा, ”हमें दोपहर एक बजकर आठ मिनट पर दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद चार दमकल वाहनों को आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया।” अधिकारी ने बताया कि दमकल की दो और गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी जा रही हैं। अधिकारी ने कहा, ”हमने आग लगने की घटना की आगे की जांच के लिए स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दे दी है।”
Similar Post
-
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में
नई दिल्ली, शनिवार, 17 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवा ...
-
मणिपुर को इतनी सुरक्षा की जरूरत थी:दिल्ली में प्रदर्शनों के मद्देनजर पुलिस तैनाती पर तृणमूल का तंज
कोलकाता, शनिवार, 17 अक्टूबर 2026। तृणमूल कांग्रेस के विधायक कुण ...
-
अदालत ने 2018 के मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया
नई दिल्ली, शनिवार, 17 अक्टूबर 2026। दिल्ली की एक अदालत ने भारतीय ...
