बांदीपोरा में हथियार, गोला-बारूद के साथ आतंकवादियों का सहयोगी गिरफ्तार
श्रीनगर, रविवार, 12 मई 2024। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों ने रविवार को एक संयुक्त अभियान के दौरान आतंकवादियों के एक सहयोगी को हथियारों और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने बांदीपोरा में संयुक्त रूप से तलाश अभियान चलाया और इस दौरान आतंकवादियों के एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पिस्तौल, पिस्तौल मैगजीन और राउंड सहित कुछ हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए है। इस सिलसिले में पेठकोटे थाना में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक्स पर कहा, ''एक संयुक्त अभियान में भारतीय सेना, बांदीपोरा पुलिस और सीआरपीएफ ने हथियारों और गोला-बारूद के साथ आतंकवादियों के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया। पेठकोटे थाना में कानून की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Similar Post
-
दक्षिण मुंबई में आयकर कार्यालय की इमारत में आग, लोगों को निकाला गया बाहर
मुंबई, सोमवार, 17 अगस्त 2026। दक्षिण मुंबई के चर्चगेट में आयकर क ...
-
बंगाल एसटीएफ ने कोलकाता में आईएसआई के ‘एजेंट’ के संदिग्ध सहयोगी को गिरफ्तार किया
कोलकाता, सोमवार, 17 अगस्त 2026। पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार ...
-
भोगपुरम हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं शुरू
विजयनगरम (आंध्र प्रदेश), सोमवार, 17 अगस्त 2026। आंध्र प्रदेश के भ ...
