आईआईएफएल सिक्योरिटीज ने नेमकुमार को प्रबंध निदेशक नियुक्त किया
वित्तीय सेवा फर्म आईआईएफएल सिक्योरिटीज लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि उसने नेमकुमार एच को पांच साल के लिए प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। वह 15 मई, 2024 से मौजूदा चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक आर वेंकटरमन की जगह लेंगे। आईआईएफएल सिक्योरिटीज ने शेयर बाजार को दी गई एक सूचना में कहा कि यह नियुक्ति नियामकीय और शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है। वेंकटरमन का प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यकाल 14 मई, 2024 को समाप्त होने वाला है। हालांकि वेंकटरमन चेयरमैन और गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में काम करना जारी रखेंगे। इसके अलावा कंपनी ने नरेंद्र जैन को अगले पांच साल के लिए भी पूर्णकालिक निदेशक के रूप में नियुक्त किया है।
Similar Post
-
शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट
बैंकिंग, वित्त और धातु क्षेत्रों की कंपनियों में बिकवाली से घरेलू श ...
-
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट
मुंबई, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेत ...
-
वेदांता एल्युमिनियम पार्क में विनिर्माण संयंत्र लगाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर
वेदांता एल्युमिनियम ने ओडिशा के झारसुगुडा में प्रस्तावित वेदांता ...
